फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   There was a huge uproar over the death of a patient due to non-availability of an ambulance

Bihar: रणभूमि में तब्दील हुआ अस्पताल…एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीज की मौत पर हंगामा; परिजनों ने चालक को धुना

Thu, 22 Aug 2024 04:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Aug 2024 04:36 PM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में एंबुलेंस नहीं मिलने से एक मरीज की मौत हो गई। इस मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बलिया अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत एंबुलेंस चालक के साथ भी परिजनों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
There was a huge uproar over the death of a patient due to non-availability of an ambulance
अस्पताल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने से एक मरीज की मौत हो जाने के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान परिजनों ने एंबुलेंस चालक को पकड़कर पीट डाला। मृतक व्यक्ति की पहचान पलिया थाना क्षेत्र के सदानपुर बालाचक गांव के रहने वाले रुदल पासवान के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि रुदल पासवान अचानक गिर गए थे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बलिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि रेफर करने के बाद सरकारी एंबुलेंस की मांग किया। उन्होंने बताया है कि दो-तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं दिया। वही एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण रुदल पासवान की मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए परिजनों ने बलिया अनुमंडल अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया और साथ ही साथ एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट भी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि पहले मरीज को लेकर आए तो अस्पताल में किसी देखा तक नहीं, डॉक्टर भी यहां मौजूद नहीं थे और एक नर्स के द्वारा ही उसे सुई दी गई। इसके बाद स्थिति गंभीर को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया। रेफर करने के दौरान जब अस्पताल से एंबुलेंस का मांग की गई तो एंबुलेंस ही नहीं दी गई, जिसके कारण से इसकी मौत हुई है।


इस घटना के संबंध में अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया है कि छत से गिरने के दौरान रुदल राय गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में बलिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज करने के लिए लाया गया था, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेगूसराय रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। उनके परिजनों के द्वारा यह आरोप लगाया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसमें जो दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed