{"_id":"6630b13e635ec85a970f09ae","slug":"the-criminal-attacked-the-youth-with-the-butt-of-a-pistol-for-not-paying-the-extortion-money-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munger: रंगदारी नहीं देने पर अपराधी ने पिस्तौल के बट से युवक पर किया जानलेवा हमला, घायल का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Munger: रंगदारी नहीं देने पर अपराधी ने पिस्तौल के बट से युवक पर किया जानलेवा हमला, घायल का इलाज जारी
Tue, 30 Apr 2024 03:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:43 PM IST
सार
Munger: रंगदारी नहीं देने पर पिस्टल के बट से युवक पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घायल व्यक्ति सिंघिया निवासी किशोर ठाकुर के पुत्र धीरज कुमार है। जो गांव में रहकर सैलून चलाकर जीवन यापन करता है।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। जहां दिनदहाड़े युवक से रंगदारी की मांग की गई। बता दें कि पिछले वर्ष भी गेहूं की बोझ की रंगदारी नहीं देने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें कुख्यात अपराधी रूपेश यादव को मुंगेर पुलिस ने बंगलुरू से गिरफ्तार किया था। जो अपराधी जेल में बंद है। पिछले वर्ष की याद दिला रही है।
विज्ञापन
इधर, घायल ने बताया कि गांव के ही खखरा यादव उर्फ मृत्युंजय यादव के द्वारा 50000 की रंगदारी की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर मेरे साथ हथियार के बट से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। रंगदारी मांगने वाले अपराधी खखरा यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रह चुका है। उनके ऊपर रंगदारी, मारपीट, चोरी, लूटपाट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले हैं। वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पीड़ित के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन