{"_id":"6a2ac284967e291058035b67","slug":"teen-dies-during-treatment-after-venomous-snake-bite-in-munger-munger-news-c-1-1-noi1377-4383497-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: छत पर सोया था 17 साल का शिवम, रात में सांप ने डसा और बुझ गया घर का इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: छत पर सोया था 17 साल का शिवम, रात में सांप ने डसा और बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Thu, 11 Jun 2026 08:48 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:48 PM IST
सार
Bihar: मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के मनकोठिया गांव में जहरीले सांप के डंसने से 17 वर्षीय किशोर शिवम कुमार की मौत हो गई। रात में छत पर सोए शिवम को सांप ने काट लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के मनकोठिया गांव में सांप के डंसने से एक किशोर की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मनकोठिया गांव निवासी पवन यादव के 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
छत पर सोया था शिवम, देर रात सांप ने डसा
परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात शिवम भोजन करने के बाद घर की छत पर मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था। देर रात किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। शुरुआत में उसे इसका अहसास नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। शरीर में बेचैनी और विष का असर बढ़ता देख परिजन घबरा गए।
विज्ञापन
पहले धरहरा, फिर मुंगेर अस्पताल ले गए परिजन
आनन-फानन में शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी रही। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, मुंगेर रेफर कर दिया गया। परिजन तत्काल उसे लेकर मुंगेर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजद के पास अब क्या मास्टर प्लान? लालू परिवार की सुरक्षा घटाने का कैसा मैसेज कहां तक पहुंचा रही पार्टी
मौत की खबर मिलते ही गांव में छा गया मातम
किशोर की मौत की खबर मिलते ही मनकोठिया गांव में मातम छा गया। गुरुवार सुबह से ही मृतक के घर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि शिवम व्यवहार कुशल, मेहनती और मिलनसार स्वभाव का लड़का था। उसकी असमय मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं।