फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sun heat wreaks havoc in Khagaria bihar

Bihar News: खगड़िया में सूरज की तपिश का कहर, सड़कें हुई सूनी, सुबह 11 बजे ही 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Thu, 25 Apr 2024 11:13 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Apr 2024 11:13 AM IST
सार

Bihar News: खगड़िया में मौसम के तेवर बदल गए हैं। सुबह 10 बजे ही सूरज की किरणों ने यहां की सड़कें खाली कर दी है। जिसके कारण लोगों के शरीर झुलसने लगे हैं। आलम ये है कि जरुरी कामों से निकलने वाले लोग घर के बाहर आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Sun heat wreaks havoc in Khagaria bihar
गर्मी से सड़कें सूनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया में सूरज की तपिश से घरों की दीवारें और छतें गरम हो जा रही हैं। इससे रात को भी मकान गर्म बने रहते हैं। घर में लगे पंखा, कूलर से गरम हवा निकलती है। रात को 12 बजने के बाद कुछ राहत मिलती है। सुबह होते ही सूरज फिर आग उगलने लगता है। गुरुवार को दोपहर की गर्मी में शहर की प्रमुख बाजार चौक, कचहरी रोड, मोहल्लों की सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। राहगीर प्यास बुझाने के लिए जूस व पाउच का पानी पीते दिखाई दिए।

विज्ञापन


पारा 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
खगड़िया में गुरुवार को सुबह 11 बजे 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो यह दोपहर बाद 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में राहगीरों के हलक सूख जाते हैं। गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। दिन में तापमान बढ़ रहा है तो रात का तापमान भी लोगों की नींद खराब कर रहा है। उमस और बेचैनी से नींद नहीं आ रही है।
विज्ञापन


अगले 4 दिनों तक सूरज की किरणें करेंगी बेहाल
मौसम विभाग के अनुसार खगड़िया में अगले तीन से चार दिनो तक दिन का तापमान इसी तरह रहने का अनुमान है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। झुलसाने वाली धूप के कहर के चलते लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। तेज धूप होने के कारण हवा भी इतनी गर्म होती है कि हीट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आने वाले अनुमान अच्छे नहीं हैं। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा जो 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। इससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का बेवजह घर से नहीं निकलने की सलाह
चिकित्सकों का कहना है कि इस स्थिति में लोग बेवजह घर से बाहर नही निकलें। अगर बाहर जाना जरुरी है तो शरीर को अच्छी तरह ढक लें और सर पर कपड़े या तौलिया लेकर बाहर जाएं। शहर के जाने माने फिजिशियन डॉक्टर एस के पंसारी ने बताया कि ऐसी गर्मी में शरीर को सुरक्षित रखना जरूरी है। लोग पानी का सेवन अधिक से अधिक करें। गर्मी से बचने के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। आधे चेहरे को रुमाल से ढक ले, तो लू लगने का डर बहुत हद तक काम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed