फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sheikhpura News: Karishma Kumari won bronze medal in National School Taekwondo Championship in MP

नेशनल स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप: बिहार की बेटी ने MP में किया अपनी किक का शानदार प्रदर्शन, जीता कांस्य पदक

Mon, 11 Nov 2024 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Nov 2024 07:56 PM IST
सार

National School Taekwondo Championship 2024: बिहार टीम का नेतृत्व कर रहे कोच कुन्दन कुमार ने बताया कि करिश्मा ने अपनी अदम्य हिम्मत और कड़ी मेहनत से बेहतरीन प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Sheikhpura News: Karishma Kumari won bronze medal in National School Taekwondo Championship in MP
कोच कुन्दन कुमार के साथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली करिश्मा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा की करिश्मा कुमारी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024-25 में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। आठ से 12 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार टीम का नेतृत्व कर रहे कोच कुन्दन कुमार ने बताया कि करिश्मा ने अपनी अदम्य हिम्मत और कड़ी मेहनत से बेहतरीन प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन

 
कोच कुन्दन कुमार ने बताया कि करिश्मा ने पहली फाइट में असम की खिलाड़ी को हराया, दूसरे में मध्य प्रदेश को मात दी और तीसरे फाइट में तेलंगाना के प्रतिद्वंद्वी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि, सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर के बाद करिश्मा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

 
शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच विश्वजीत कुमार ने करिश्मा को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि करिश्मा की यह जीत शेखपुरा जिले के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है। इससे ताइक्वांडो खेल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। जिला के वरिष्ठ उपसमाहर्ता और खेल उपाधीक्षक धर्मराज ने भी करिश्मा और उनके कोच कुन्दन कुमार को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि जिला स्तर पर करिश्मा और उनके कोच को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शेखपुरा ताइक्वांडो संघ के कोच अमर कुमार ने भी करिश्मा को शुभकामनाएं दीं। वहीं, खेल प्रभारी राकेश कुमार, गौरव कुमार और राजननंदन शर्मा ने भी इस उपलब्धि के लिए करिश्मा और कोच को बधाई दी। करिश्मा की इस सफलता ने न केवल शेखपुरा बल्कि पूरे बिहार का मान बढ़ाया है और ताइक्वांडो के क्षेत्र में जिले की एक नई पहचान बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed