{"_id":"67c17293d041d0fdf602daa4","slug":"sheikhpura-news-bully-tried-to-rape-woman-in-old-dispute-brutally-beat-her-when-he-failed-arrested-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: गांव के दबंग ने पुराने विवाद में महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर बेरहमी से पीटा; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: गांव के दबंग ने पुराने विवाद में महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर बेरहमी से पीटा; गिरफ्तार
Fri, 28 Feb 2025 01:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:53 PM IST
सार
Sheikhpura News: शेखपुरा में गांव के दबंग ने एक महिला को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसके मंशा पूरी नहीं हो पाई तो उसने महिला को बुरी तरह से पीट दिया, जिससे महिला घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में महिला के साथ बदमाश ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जहां असफल रहने पर उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला का इलाज जारी है। इस मामले में सूचना के पश्चात 112 डायल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुफ्त में पटवन को लेकर पूर्व से था विवाद
इस बाबत महिला के पति ने बताया कि गांव के दबंग गंगा महतो का बेटा राजेश उर्फ भीम महतो मुफ्त में अपने खेत में पटवन के लिए कहता था। एक दो बार तो पटवन कर दिया, लेकिन बार-बार मुफ्त में पटवन करने को कहता था। उन्होंने यह कहकर पटवन करना बंद दिया कि उसकी बिजली खर्च होता है, जिसको लेकर अक्सर वह गाली-गलौज और अंजाम भुगतने की धमकी देता था।
विज्ञापन
इसी सिलसिले में गुरुवार की देर शाम उसकी पत्नी अकेली अपने खेत से बांस काटने गई हुई थी। जहां पूर्व से घात लगाए नशे में धुत आरोपी भीम महतो ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसकी पत्नी शोर मचाने लगी तो आरोपी भीम महतो उसकी बेरहमी से पिटाई कर भाग गया। शोर सुनकर जब स्थानीय लोग पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में मिली। सूचना मिलने के बाद हम लोग पहुंचे और सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
112 डायल के पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर आरोपी गंगा महतो के बेटे राजेश उर्फ भीम महतो को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।