फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sheikhpura Crime: Middle-aged man's eye gouged out, burnt with acid and then murdered

Bihar Crime: आंख फोड़ी, तेजाब से जलाया... फिर कर दी अधेड़ की हत्या; शेखपुरा में इस वारदात से हड़कंप

Fri, 20 Sep 2024 01:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Sep 2024 01:35 PM IST
सार

Sheikhpura Crime: केवटी थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों ने उसकी एक आंख को फोड़ दिया था, जबकि उसके शरीर को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया है। शव देखकर लग रहा है कि कहीं दूसरी जगह उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Sheikhpura Crime: Middle-aged man's eye gouged out, burnt with acid and then murdered
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शेखपुरा से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति का अपहरण कर आंख फोड़कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए उसके शरीर को तेजाब से जलाने का भी प्रयास किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह मामला शेखपुरा जिला अंतर्गत केवटी थानाक्षेत्र के धरसेनी गांव का है। जहां शुक्रवार की सुबह मिडिल स्कूल के पीछे उक्त व्यक्ति का शव मिला। उसके बाद घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाने को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतक की पहचान घरसेनी गांव निवासी रामाश्रय सिंह उर्फ चमचम सिंह के छोटे बेटे सर्विस सिंह (55) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


केवटी थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों ने उसकी एक आंख को फोड़ दिया था, जबकि उसके शरीर को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया है। मृतक झारखंड के टाटानगर, जमशेदपुर में पिछले छह महीने से रह रहा था। वह अपनी मां की मौत के बाद श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को घर आया था। मृतक दोपहर बाद से ही घर से लापता था। शव देखने के बाद यह लग रहा है कि कहीं दूसरी जगह उसकी हत्या कर लाश को गांव के स्कूल के पास लाकर फेंक दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed