फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   ROB will be constructed in Khagaria at a cost of Rs 88.64 crore, will get relief from traffic jam in 30 months

Bihar: खगड़िया में 88.64 करोड़ की लागत से बनेगा आरओबी, 30 महीनों में मिलेगा जाम से निजात; लोगों को मिलेगी राहत

Tue, 03 Jun 2025 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 06:27 PM IST
सार

Bihar: पश्चिमी केबिन ढाला होकर बखरी, अलौली, बेगूसराय, रोसड़ा और जमालपुर जैसे प्रमुख रूटों पर आवागमन होता है। यहां रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण अक्सर घंटों तक जाम लगा रहता था, जिससे आम लोगों को भारी कठिनाई होती थी। आरओबी के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

विज्ञापन
ROB will be constructed in Khagaria at a cost of Rs 88.64 crore, will get relief from traffic jam in 30 months
काम हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया वासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। खगड़िया जंक्शन के पश्चिमी केबिन स्थित मथुरापुर ढाला के पास आज से आरओबी (सड़क ऊपरी पुल) के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।

विज्ञापन

88.64 करोड़ की लागत, 30 महीने में होगा निर्माण
इस आरओबी परियोजना की अनुमानित लागत 88.64 करोड़ है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी थी और राज्य स्तरीय समिति से स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। पुल निर्माण की समयसीमा 30 महीने निर्धारित की गई है, जिसके पूर्ण होते ही लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया
पुल निर्माण के लिए रेलवे की भूमि के साथ-साथ कुतुबपुर एवं मथुरापुर मौजा की लगभग छह एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। संबंधित भू-स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा। साथ ही, रेलवे से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। भूमि अधिग्रहण से पूर्व राज्य स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण टीम ने स्थल पर पहुंचकर परियोजना की उपयोगिता और जनहित का गहन परीक्षण किया। टीम ने अपनी रिपोर्ट में इस पुल निर्माण को जनहितैषी और अत्यंत लाभकारी करार दिया, जिसके बाद अधिग्रहण प्रक्रिया को औपचारिक स्वीकृति मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; जमुई में बड़ा रेल हादसा टला, पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

जाम से राहत, यात्रा होगी सुगम
पश्चिमी केबिन ढाला होकर बखरी, अलौली, बेगूसराय, रोसड़ा और जमालपुर जैसे प्रमुख रूटों पर आवागमन होता है। यहां रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण अक्सर घंटों तक जाम लगा रहता था, जिससे आम लोगों को भारी कठिनाई होती थी। आरओबी के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। यात्रियों को अब निरंतर, सुगम और सुरक्षित आवाजाही का लाभ मिलेगा, जिससे उनका समय और श्रम दोनों की बचत होगी।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बल
यह आरओबी खगड़िया के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा। स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा के साथ व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी तेजी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed