फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Fire Breaks Out in Connection Wire Between Two Coaches of Train 13208 Patna-Jasidih MEMU in jamui

Railway Accident: जमुई में बड़ा रेल हादसा टला, पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

Tue, 03 Jun 2025 06:10 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 06:10 PM IST
सार

Bihar: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह एक बड़ी दुर्घटना बन सकती थी। फिलहाल, प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग किया जा रहा है ताकि आगे की यात्रा को सुरक्षित ढंग से जारी रखा जा सके।

विज्ञापन
Bihar news: Fire Breaks Out in Connection Wire Between Two Coaches of Train 13208 Patna-Jasidih MEMU in jamui
पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन संख्या 13208 पटना-जसीडीह मेमू के दो कोचों के बीच के कनेक्शन तार से अचानक धुआं उठने लगा। यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, रेल कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

विज्ञापन

जमुई, मंगलवार जमुई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन संख्या 13208 पटना-जसीडीह मेमू के दो कोचों के बीच स्थित कनेक्शन वायरिंग से अचानक धुआं उठने लगा, जो बाद में आग में तब्दील हो गया। घटना के समय ट्रेन स्टेशन के करीब पहुंच चुकी थी। धुआं और आग की लपटें देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला। स्टेशन पर मौजूद अग्निशमन दल की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं पहुंची और सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला, पति समेत तीन गिरफ्तार; जानें कैसे हुई गिरफ्तारी

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह एक बड़ी दुर्घटना बन सकती थी। फिलहाल, प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग किया जा रहा है ताकि आगे की यात्रा को सुरक्षित ढंग से जारी रखा जा सके। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह तकनीकी खराबी के कारण हुआ। रेलवे ने इस संबंध में जांच टीम गठित कर दी है, जो पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed