Bihar: अयोध्या में राम आ गए तो कश्मीर में भी लौटेंगे हिंदू; गिरिराज ने अनुपम से कहा- मोदी पूरी करेंगे उम्मीद
Kashmiri Pandit: मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अगर इस बात की उम्मीद लगाए हैं तो वह कहीं से भी मिथ्या नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इसको भी पूर्ण करेंगे। अभी तक बहुत सारे कश्मीरी वापस कश्मीर जा चुके हैं और निश्चित रूप से अनुपम खेर भी कश्मीर जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बॉलीबुड अभिनेता अनुपम खेर की बात का समर्थन किया है। खेर ने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम के पुनर्आगमन के बाद एक बार फिर कश्मीरियों की भी उम्मीदें जगी हैं। अब निश्चित रूप से आक्रांतियों के भय से जो भी कश्मीर से चले गए थे, उन्हें वापस कश्मीर में स्थान मिलेगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ही इस उम्मीद को भी पूरा करेंगे।
‘निश्चित रूप से अनुपम खेर भी कश्मीर जाएंगे’
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अगर इस बात की उम्मीद लगाए हैं तो वह कहीं से भी मिथ्या नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इसको भी पूर्ण करेंगे। अभी तक बहुत सारे कश्मीरी वापस कश्मीर जा चुके हैं और निश्चित रूप से अनुपम खेर भी कश्मीर जाएंगे।
वहीं, उन्होंने रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गीता के वचनों ‘यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत:, अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्’ को दोहराते हुए कहा कि गीता में श्री कृष्ण ने कहा था कि जब-जब अधर्मियों का उत्पात बढ़ेगा, तब तब भगवान किसी न किसी रूप में अधर्मियों का विनाश करने और धर्म की स्थापना के लिए धरती पर आएंगे। उन्होंने कहा कि आज लगता है कि नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसे ही शख्स हमारे बीच में मौजूद हैं, जो लगातार लोगों के हित में काम कर रहे हैं। आज अगर भगवान राम होते तो उन्हें रावण का वध करने के लिए तीर-धनुष की आवश्यकता नहीं होती। आज ईवीएम मशीन का बटन दबाकर लोग विधर्मियों का नाश कर रहे हैं।
‘राम आ गए तो मथुरा-काशी का कल्याण भी तय’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 500 वर्षों से जो आक्रांतियों ने भगवान राम के मंदिर को तोड़ दिया था, उसे आज नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। और अब भगवान राम जब अपनी जन्म भूमि में आ गए हैं तो अब कृष्ण जन्म भूमि तथा काशी का भी कल्याण होना तय है।
इस दौरान भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें राम मंदिर में आने का न्योता मिला था। लेकिन वह इतने सोभागा हैं कि उन्होंने स्वयं निमंत्रण को ठुकरा दिया और आज असम में मंदिर जाने की बात का ढोंग कर रहे हैं। वह जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जनता सब समझती है।