फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Prof Chandrabhushan becomes new principal of GD College Begusarai principals of 3 colleges of LNMU transferred

Bihar: जीडी कॉलेज बेगूसराय के नए प्राचार्य बने प्रो. चंद्रभूषण, LNMU के तीन कॉलेजों के प्राचार्यों का तबादला

Wed, 23 Jul 2025 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय/दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय/दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 23 Jul 2025 05:22 PM IST
सार

Bihar News: LNMU प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तीन कॉलेजों के प्राचार्यों का स्थानांतरण किया है। साथ ही कई कॉलेजों में नए प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति भी की गई है। प्रो. चंद्रभूषण, जीडी कॉलेज बेगूसराय के नए प्राचार्य बने हैं।

विज्ञापन
Prof Chandrabhushan becomes new principal of GD College Begusarai principals of 3 colleges of LNMU transferred
जीडी कॉलेज बेगूसराय के नए प्राचार्य बने प्रो. चंद्रभूषण प्रसाद सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तीन कॉलेजों के प्राचार्यों का स्थानांतरण किया है। साथ ही कई कॉलेजों में नए प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति भी की गई है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव शैक्षणिक और प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

विज्ञापन

 
जीडी कॉलेज बेगूसराय को मिला नया प्राचार्य
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के इस आदेश के तहत, गणेश दत्त महाविद्यालय (G.D. College), बेगूसराय जैसे बड़े और प्रतिष्ठित कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में प्रो. चंद्रभूषण प्रसाद सिन्हा, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। यह कॉलेज विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा परिसर माना जाता है और प्राचार्य स्तर पर यह बदलाव एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: सीवान में फर्जी सिपाही गिरफ्तार, पुलिस लाइन में दूसरे के नाम पर ड्यूटी जॉइन करने पहुंचा युवक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्राचार्य स्तर पर हुए प्रमुख तबादले
डॉ. बीरेन्द्र कुमार चौधरी, जो अब तक बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर के प्राचार्य थे, उन्हें स्थानांतरित कर सीएमजे कॉलेज, डोनवारीहाट खुटौना, मधुबनी भेजा गया है।
 
डॉ. अनिल कुमार मंडल को आरके कॉलेज, मधुबनी से स्थानांतरित कर जेएन कॉलेज, नेहरा, दरभंगा का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
 
प्रो. राम अवधेश कुमार, जो जीडी कॉलेज, बेगूसराय में कार्यरत थे, उन्हें अब एमएलएस कॉलेज, सरिसबपाही, मधुबनी का प्राचार्य बनाया गया है।
 
नए प्रभारी प्राचार्य की नियुक्तियां
बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर में प्रो. जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री, वाणिज्य विभाग को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
 
आरके कॉलेज, मधुबनी में प्रो. अशोक कुमार, दर्शनशास्त्र विभाग को प्राचार्य का प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सरकारी स्कूल में मिली नागमणि! शिक्षिका ले गई घर तो गांव में मचा हड़कंप; बात बढ़ने पर पहुंची पुलिस
 
अतिरिक्त प्रभार का निर्देश
जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि डॉ. फूलो पासवान, प्राचार्य, जेएन कॉलेज, मधुबनी को निर्देश दिया गया है कि वे सीएमजे कॉलेज, डोनवारीहाट खुटौना का अतिरिक्त प्रभार डॉ. चौधरी को सौंप दें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी नियुक्त प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करें और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भूमिका निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed