फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna STF raided a minigun factory operating near Khagaria city and recovered a huge amount of weapons

Bihar: पटना एसटीएफ और खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शहर के बीचोबीच गन फैक्टरी का किया किया भंडाफोड़

Wed, 07 May 2025 09:46 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 07 May 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Patna STF raided a minigun factory operating near Khagaria city and recovered a huge amount of weapons
छापेमारी में शामिल एसपी और एसटीएफ जवान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बुधवार शाम पटना एसटीएफ और खगड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शहर के कमलपुर मोइन इलाके में संचालित अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में चल रहे इस हथियार निर्माण केंद्र से दो दर्जन से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार, पिस्टल की सामग्री और हथियार बनाने के औजार बरामद किए गए हैं। मौके से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वे खगड़िया जिले के बाहर के रहने वाले हैं और स्थानीय अपराधियों के सहयोग से यह अवैध कारोबार चला रहे थे।

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
एसपी राकेश कुमार ने अमर उजाला को बताया कि एसटीएफ को खुफिया सूचना मिली थी कि कमलपुर मोइन क्षेत्र के एक खपरैल मकान में अवैध हथियार निर्माण का काम चल रहा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीन, औजार और पिस्टल की सामग्रियां बरामद हुईं।

विज्ञापन


पढ़ें: सरकारी आवास में 52 साल के चपरासी अब्दुल ने नाबालिग लड़के से किया कुकर्म, मामला दर्ज होते ही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद हुए भारी मात्रा में हथियार
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार मौके से दो दर्जन से अधिक अर्धनिर्मित पिस्टल और कई तैयार हथियार बरामद हुए हैं। इन हथियारों को देखने से साफ है कि इन्हें बाजार में बेचने के लिए तैयार किया जा रहा था। जिस घर में यह फैक्ट्री चल रही थी, वह घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वहां लोगों का आना-जाना तो होता था, लेकिन कभी किसी ने शक नहीं किया कि वहां अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं।

जिले में अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर जिले में अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले में आगे की जानकारी जल्द ही प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed