फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   navratri celebrations begusarai muzaffarpur goddess durga mahagauri worship

Bihar: श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा बेगूसराय, मुजफ्फरपुर में महागौरी देवी की पूजा के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 30 Sep 2025 10:27 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय/मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय/मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 10:27 AM IST
सार

बिहार के बेगूसराय में माता दुर्गा का पट खुलते ही जयकारों से जिला गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भव्य पंडालों और सज-धज मार्गों में भक्ति का माहौल बनाया।

विज्ञापन
navratri celebrations begusarai muzaffarpur goddess durga mahagauri worship
श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा बेगूसराय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में माता दुर्गा का पट खुलते ही “जय माता दी”, “जय मां दुर्गे” और अन्य भक्ति नारों के जयकारों से पूरा जिला गूंज उठा। माता दुर्गा के जागरण के साथ ही शहर का माहौल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। पंडाल में श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मध्यरात्रि में माता का पट खुलते ही हर ओर जयकारों की गूंज फैल गई।
विज्ञापन


माता के पट खुलने के साथ ही महिला श्रद्धालुओं का खोईचा भरने की पारंपरिक रस्म भी आरंभ हो गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की, जिससे हर ओर अद्भूत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। जिले के बखरी, तेघरा, बलिया, भगवानपुर, बेगूसराय शहर, बिशनपुर सहित हर ओर भक्ति का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

 

navratri celebrations begusarai muzaffarpur goddess durga mahagauri worship
बेगूसराय में बना पंडाल - फोटो : अमर उजाला
माता दुर्गा के आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं के मन मोह रहे हैं। बेगूसराय जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। चौक-चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। ट्रैफिक सुचारू बनाए रखने के लिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है। इस प्रकार बेगूसराय नवरात्र का महाउत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।

जिले के बखरी, शहर के बीएनपी 8, बिशनपुर, लाखो, तेघरा, मंझौल, खोदाबंदपुर, नावकोठी, साहेबपुरकमाल सहित अन्य जगहों पर सज-धज कर तैयार पंडाल और रोशनी से जगमगाते मार्ग भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं को रमने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मेले में लगे आकर्षक झूले और मीना बाजार भी श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है।

navratri celebrations begusarai muzaffarpur goddess durga mahagauri worship
दर्शन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में शारदीय नवरात्र पर्व के आठवें दिन यानी अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी देवी के पूजन और दर्शन का विधान है। जिले के मंदिरों में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तों की बड़ी भीड़ उमड़ी। नवरात्र के अष्टमी तिथि होने के कारण अन्य दिनों की तुलना में मंदिरों में अधिक भीड़ देखने को मिली। 


पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर

शहर के माता संतोषी मंदिर में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी रही, जिन्होंने माता से अपनी मन्नतें मांगी। मंदिरों में भक्तों के जय-जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महागौरी देवी के गीतों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर गुलजार रहे। आज सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रही, और सभी माता का दर्शन-पूजन कर रहे हैं। कल शाम को ही जिले के सभी दुर्गा मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने दर्शन प्रारंभ कर दिए थे।
 
विज्ञापन

navratri celebrations begusarai muzaffarpur goddess durga mahagauri worship
प्रसाद लेते भक्तगण - फोटो : अमर उजाला
मां महागौरी के पूजन का महत्व

माता संतोषी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित रामश्रेष्ठ झा ने बताया कि नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी देवी का पूजन किया जाता है। यह स्वरूप कल्याण देने वाला माना जाता है। श्रद्धालु सच्चे मन से पूजन और पाठ करते हैं तो सभी दुख दूर हो जाते हैं। उपवास रखने और संयम बरतने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। पुजारी ने कहा कि भक्तों को वाणी, विचार और आहार पर नियंत्रण रखना चाहिए, इससे माता की कृपा बरसती है और सभी प्रकार के विकारों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed