फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News : Encounter of bounty Naxal Arvind Yadav jharkhand Many cases registered in Lakhisarai bihar police

Bihar News: झारखण्ड में 25 लाख का इनामी नक्सली अरविंद यादव मुठभेड़ में ढेर, इस थाने में हैं दर्ज़नों मामले दर्ज

Mon, 21 Apr 2025 10:03 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bihar News : Encounter of bounty Naxal Arvind Yadav jharkhand Many cases registered in Lakhisarai bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
झारखंड के बोकारो जिले की लुगू पहाड़ी पर सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पूर्वी बिहार और उत्तर-पूर्व झारखंड के नक्सली संगठन का शीर्ष नेता अरविंद यादव मारा गया। वह नक्सली प्रवक्ता भी था। उस पर सरकार ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ ने भी उस पर तीन लाख का इनाम रखा था।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: खरगे की सभा के बाद बक्सर के जिलाध्यक्ष निलंबित, भीड़ न जुटा पाना पड़ा महंगा; कांग्रेस ने यह आरोप लगाया
विज्ञापन


अरविंद यादव की मौत की खबर लखीसराय, जमुई और मुंगेर जिलों में तेजी से फैली। लोग जगह-जगह इस पर चर्चा कर रहे हैं। अरविंद यादव के खिलाफ लखीसराय के कजरा थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या और जमीन विवाद जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 29 अगस्त 2010 को सुर्खियों में आया था। उस दिन लखीसराय के कवैया थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष भूलन यादव की हत्या कजरा के जंगल में नक्सलियों ने कर दी थी। उसी मुठभेड़ में बीएमपी के जवान लुकस टेटे को अगवा किया गया था। सात पुलिस जवानों की हत्या कर उनके शव जंगल में फेंक दिए गए थे। इन मामलों में अरविंद यादव मुख्य आरोपी था। कजरा थाना में उसके खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed