फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger: Suspicious death of woman one year after love marriage, dowry harassment alleged; suicide or murder

Bihar News: लव मैरिज के एक साल बाद पंखे से लटकी मिली विवाहिता, दहेज प्रताड़ना का भी आरोप; आत्महत्या या हत्या?

Wed, 12 Feb 2025 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 07:53 PM IST
सार

Munger News: पुलिस ने बताया कि अभी यह जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या की गई है। मामले में पति समेत अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Munger: Suspicious death of woman one year after love marriage, dowry harassment alleged; suicide or murder
मृतका ममता कुमारी (फाइल फोटो) तथा पति प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बुधवार को एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहनपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार की पत्नी ममता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
जानकारी के अनुसार, मोहनपुर निवासी प्रशांत कुमार सिंह और धरहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की रहने वाली ममता कुमारी ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी सामान्य रूप से जीवन बिता रहे थे, लेकिन बुधवार को अचानक यह खबर आई कि ममता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के मुताबिक, ममता ने दुपट्टे का फंदा बनाकर छत पर लगे पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। काफी देर तक घरवालों को इस घटना की जानकारी नहीं हुई। लेकिन जब पता चला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



 
मौत के बाद घर से सभी लोग फरार
घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर में कोई मौजूद नहीं था। सभी लोग फरार हो चुके थे, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। इसी बीच मृतका के बहनोई टुनटुन कुमार ने आरोप लगाया कि ममता को दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘हर एंगल से हो रही जांच’
धरहरा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या की गई है। मामले में पति समेत अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घरवालों के फरार होने से शक और भी गहरा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed