फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: youth was tied to pillar and beaten to death for talking to a village woman; one woman in custody

Bihar News: गांव की महिला से बात करने पर युवक की पिलर में बांधकर पीट कर हत्या, एक महिला हिरासत में

Wed, 31 Jul 2024 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 31 Jul 2024 02:20 PM IST
सार

Munger News: शामपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की हत्या कर पोल से बांध दिया गया है। उसके बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जिसमें सत्यता पाई गई है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से कुछ समान बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Munger News: youth was tied to pillar and beaten to death for talking to a village woman; one woman in custody
मृतक अभिनंदन सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पहले युवक को पिलर में बांधा गया, फिर पीट-पीट कर उसकी जान ले ली गई। अहले सुबह जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृत व्यक्ति की पहचान अभिनंदन सिंह उर्फ सेंपू कुमार (35) के रूप में हुई है, जो बहिरा गालिमपुर निवासी भीम सिंह का बेटा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अभिनंदन सिंह गर्भु स्थान स्थित अपने वासा पर  रहता था। घटनास्थल पर से पुलिस ने महिला की टूटी चूड़ी बरामद की है। मृतक के भाई सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सेंपु कुमार गांव के  सनोज मंडल की पत्नी से मोबाइल पर बात करता था। एक महीने पूर्व सनोज मंडल और बबलू मंडल ने धमकी दी थी कि अपने भाई को समझा लो। सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि मेरे भाई की उन्हीं दोनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन




इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद शामपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की हत्या कर पोल से बांध दिया गया है। उसके बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जिसमें सत्यता पाई गई है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से कुछ समान बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक रंगदारी और हत्या के मामले में छह माह पूर्व जेल से आया था। पत्नी और बच्चों ने उसे कई महीने पहले छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed