फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Illegal collection for admission card in SBN College, student RJD protested

Bihar News: मुंगेर में एसबीएन कॉलेज में प्रवेश पत्र के नाम पर हो रही अवैध वसूली, छात्र राजद ने जताया विरोध

Mon, 16 Sep 2024 09:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Sep 2024 09:21 PM IST
सार

Munger News: छात्र राजद ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन और कर्मचारी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र देने के बदले पैसे मांग रहे हैं। वहीं, जो विद्यार्थी विरोध कर रहे हैं, उन्हें प्रवेश पत्र नहीं देने और परीक्षा से वंचित रखने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन
Munger News: Illegal collection for admission card in SBN College, student RJD protested
एसबीएन कॉलेज, मुंगेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के एसबीएन कॉलेज गढ़ी रामपुर में स्नातक पार्ट-दो के प्रवेश पत्र के लिए विद्यार्थियों से अवैध रूप से सौ रुपये प्रति छात्र वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस विषय में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कॉलेज के प्रवेश पत्र वितरण काउंटर पर बैठे कर्मचारी विद्यार्थियों से पैसे ले रहे हैं।

विज्ञापन

 
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कॉलेज के कर्मचारी विद्यार्थियों से प्रवेश पत्र देने के बदले सौ रुपये ले रहे हैं। यह वीडियो मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन संचालित एसबीएन कॉलेज का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

 
इस मामले को लेकर छात्र राजद ने तीव्र विरोध जताया है। छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों से इस तरह की अवैध वसूली पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन और कर्मचारी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र देने के बदले पैसे मांग रहे हैं। वहीं, जो विद्यार्थी विरोध कर रहे हैं, उन्हें प्रवेश पत्र नहीं देने और परीक्षा से वंचित रखने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
श्रवण कुमार ने कहा कि इस घटना की लिखित शिकायत मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, और परीक्षा नियंत्रक से की गई है। उन्होंने मांग की कि सभी संबंधित कर्मियों और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों से वसूली गई राशि तुरंत वापस की जाए। साथ ही छात्र राजद ने चेतावनी दी है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई और वसूली की राशि वापस नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed