फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mukesh Sahni called Nitish Kumar a sick Chief Minister BJP and Chirag Paswan were also attacked

Bihar News: मुकेश सहनी बोले- सीएम नीतीश कुमार बीमार हैं, बिहार में अफसर चला रहे सरकार; बदलाव जरूरी

Tue, 22 Apr 2025 02:02 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 02:02 PM IST
सार

वीआपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार को बीमार मुख्यमंत्री बता दिया है। उन्होंने कहा कि इसबार बदलाव होगा। वहीं उन्होंने चिराग पासवान और भाजपा पर भी कड़ा प्रहार किया है। जानिए, सहनी ने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन
Mukesh Sahni called Nitish Kumar a sick Chief Minister BJP and Chirag Paswan were also attacked
खगड़िया में मौजूद मुकेश साहनी

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश कुमार के साथ चिराग पासवान और बीजेपी पर तंज कसा है। मंगलवार को मुंगेर जाने के क्रम में खगड़िया पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बीमार हो चुके हैं। सरकार वे नहीं बल्कि कुछ अफसर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। सहनी ने कहा कि बीमार मुख्यमंत्री से अब बिहार बदलाव चाहता है। इसबार जनता बदलाव लाकर रहेगी। मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार नरेन्द्र मोदी से लंबी लड़ाई लड़े, जिसके कारण बिहार में कोई काम नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि जब नेता ही अस्वस्थ्य है तो फिर काम कैसे होगा।

विज्ञापन


चिराग में रामविलास वाली बात नहीं
"चिराग के बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार आने" की बात पर मुकेश सहनी ने कहा कि चिराग पासवाना बात नहीं है। जो उनके पिता रामविलास पासवान में थी। रामविलास पासवान ने अपने बलबूते सरकार को गिराया था। मुकेश सहनी ने कहा कि रामविलास पासवान की प्रतिमा को भाजपा ने तोड़ा था। चिराग को घर से निकालकर पार्टी को तोड़ दिया गया। बावजूद वे फिर उन्हीं के साथ आकर खड़े हैं। चिराग कहने के लिए हनुमान हैं। उन्होंने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए नीतीश कुमार को कमजोड़ किया। सहनी ने कहा कि चिराग सिर्फ बोलते हैं, करने को उनके पास कुछ नहीं है।
विज्ञापन

खरगे की सभा के बाद बक्सर के जिलाध्यक्ष निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना देख रही है भाजपा
 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कुनबे में महागंठबंधन के घटक दलों के शामिल होने की संभावनाओं पर मुकेश सहनी ने कहा कि उनको सन ऑफ मल्लाह का भय है। यह अच्छी बात है। भारतीय जनता पार्टी सपना देख रही है। भाजपा को मालूम है कि मुकेश सहनी साथ नहीं आएंगे तो सरकार नहीं बनेगी। लेकिन, उनका सपना सपना ही रह जाएगा। मुकेश सहनी ने जनता को अपना स्टैंड बता दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed