फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   masked miscreants attacked a jewellery shop with the intention of looting In Begusarai

Begusarai: नकाबपोश बदमाशों ने लूट की नीयत से आभूषण दुकान पर बोला धावा, फायरिंग कर हुए फरार; इलाके में दहशत

Tue, 04 Mar 2025 12:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

Begusarai Crime: बेगूसराय में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई जब मेन मार्केट की एक आभूषण की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। हद तो तब हो गई जब नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
masked miscreants attacked a jewellery shop with the intention of looting In Begusarai
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर तांडव मचाया। लूटपाट की नीयत से चार नकाबपोश बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित एक सोना-चांदी की दुकान पर धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से बाजार में अफरा-तफरी मच गई, और अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कैसे हुई घटना?
दुकानदार के अनुसार, चार नकाबपोश अपराधी दुकान में ग्राहक बनकर आए और आभूषण दिखाने के लिए कहा। जैसे ही स्टाफ ने आभूषण दिखाना शुरू किया, उनमें से एक ने हथियार निकाल लिया। स्टाफ के शोर मचाने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में स्वर्ण व्यवसायी
दिनदहाड़े हुए इस हमले से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed