फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   LS Polls: Giriraj Singh says PM Modi will be worshiped like Ambedkar in coming days, took a jibe at Congress

LS Polls 2024: गिरिराज बोले- आने वाले दिनों में अंबेडकर की तरह पूजे जाएंगे पीएम मोदी, कांग्रेस पर कसा तंज

Tue, 14 May 2024 12:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 May 2024 12:43 PM IST
सार

LS Polls 2024: भाजपा नेता गिरिराज ने कहा कि जो नेहरू परिवार आज नरेंद्र मोदी पर लांछन लगा रहा है, मैं उससे कहना चाहता हूं कि आजादी के बाद नेहरू परिवार की वजह से ही हजारों एकड़ जमीन चीन के कब्जे में चली गई। तो वहीं अपने आधे कश्मीर को भी हमने खो दिया।

विज्ञापन
LS Polls: Giriraj Singh says PM Modi will be worshiped like Ambedkar in coming days, took a jibe at Congress
भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस सहित राहुल गांधी के पूरे परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह लोग उखल पर चढ़कर नरेंद्र मोदी की बराबरी करने की कोशिश न करें। आज नरेंद्र मोदी देशवासियों के लिए आइकॉन बने हुए हैं और आने वाले दिनों में नरेंद्र मोदी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तरह लोगों के बीच पूजे जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा नेता गिरिराज ने कहा कि जो नेहरू परिवार आज नरेंद्र मोदी पर लांछन लगा रहा है, मैं उससे कहना चाहता हूं कि आजादी के बाद नेहरू परिवार की वजह से ही हजारों एकड़ जमीन चीन के कब्जे में चली गई। तो वहीं अपने आधे कश्मीर को भी हमने खो दिया और आज वही नेहरू परिवार के लोग नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं। भारत की जनता सब कुछ देख और समझ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा सोशल मोदी जमीन से जुड़े हुए नेता थे। वह लोगों के सुख-दुख में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। विद्यार्थी जीवन से ही सुशील मोदी का राजनीति से जुड़ाव रहा और वह एक कुशल राजनीति के योद्धा थे। आज उनके निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है और सुशील मोदी की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके (सुशील मोदी) अंतिम संस्कार में वह खुद भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने चौथे चरण में हुए पांच लोकसभा सीटों में से बेगूसराय लोकसभा सीट सहित पांचों सीट पर एनडीए की जीत का होने का दावा किया। भाजपा नेता ने कहा कि बेगूसराय से भी वह 200% जीत रहे हैं जो लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, उन्हें चार जून को पता चल जाएगा। जहां तक चुनावी परिणाम में अंतर की बात है तो वह अंतर भी इतना होने जा रहा है कि देखने वालों की आंखें चौंधिया जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed