फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Lok Sabha Chunav: Satta Ka Sangram in Khagaria, Discussion with youth, Khagaria Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: खगड़िया के युवा बोले- ढिलाई की वजह से शिक्षा का यह हाल है, नौकरी के लिए बनानी है नई सरकार

Mon, 22 Apr 2024 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Apr 2024 01:16 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। वहीं, दोपहर में युवाओं से चर्चा में युवा मतदाता अपनी समस्याएं और मुद्दे बता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav: Satta Ka Sangram in Khagaria, Discussion with youth, Khagaria Lok Sabha Seat
खगड़िया में युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से चर्चा में लोकसभा क्षेत्र के उनके मुद्दों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


'नेता बेहतर काम करेंगे तो अच्छा विकास हो पाएगा'
खगड़िया के रेलवे स्टेशन रोड पर अमर उजाला से बातचीत में प्रियांशु कुमार ने कहा कि खगड़िया में विकास का काम उतना बेहतर तो नहीं हुआ है, लेकिन वे (नेता) खगड़िया जिला का थोड़ा-थोड़ा विकास होने की बात कर रहे हैं। अगर वे बेहतर से काम करेंगे तो खगड़िया जिले का अच्छे से विकास हो पाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'नौकरी के लिए नई सरकार बनानी चाहिए'
वहीं, आदर्श कुमार ने बताया कि फिलहाल युवाओं के लिए नेता कुछ नहीं कर रहे हैं। युवाओं को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। पढ़ाई-लिखाई में भी बहुत ज्यादा कठिनाई होती है। यहां सरकार नौकरी तो दे नहीं रही है। कुछ समय पहले जब तेजस्वी यादव सरकार के साथ थे, जब तक वह रहे उन्होंने नौकरियां दीं। अब नौकरी देने की बात रही तो अब नई सरकार बनानी चाहिए, कोई भी सरकार रहे पर काम करे।


शिक्षा व्यवस्था पर उठाया बड़ा सवाल
उन्होंने आगे कहा कि बच्चे लोग बाहर पढ़ने जाते हैं, वहां रहने-ठहरने की व्यवस्था कुछ ठीक नहीं है। जैसे खगड़िया में लोग कमरा लेकर रहते हैं तो उसका खर्चा हो गया, फिर ट्यूशन फीस हो गई। सरकार ने जब कॉलेज खोले हैं तो ट्यूशन किस लिए और ट्यूशन ही लेनी है तो कॉलेज किस लिए हैं, यह हम जानना चाहते हैं आपसे (सरकार से)।



'अच्छी शिक्षा मिले, शिक्षकों की कमी पूरी हो'
स्वदेश कुमार ने बताया कि अच्छी पढ़ाई के लिए यहां तो उतनी व्यवस्था नहीं है, उसके लिए बाहर जाना पड़ेगा। पहले यह कोसी कॉलेज को कोसी का कैंब्रिज कहा जाता था। अभी यहां कुछ पढ़ाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सरकार की कुछ ढिलाई है, जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था का यह हाल है। युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले, शिक्षकों की कमी पूरी हो। यही हमारे मुद्दे हैं और क्या।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed