Bihar Accident: मुंगेर में अज्ञात वाहन ने मजदूर को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; NH 80 पर लगा जाम
हाई स्कूल फ़रदा के पास अज्ञात वाहन ने मजदूर को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विस्तार
परिजनों ने की मुआवजा की मांग
यह सड़क हादसा जिले के साफियासराय थाना क्षेत्र के कादेर में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे हुआ था। हालांकि, आनन-फानन में घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के वक्त मजदूर की मौत हो गई। वहीं, शनिवार सुबह स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने मुआवजा की मांग है। साथ ही महमदपुर फरदा हनुमान मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 80 को जाम कर दिया। मृतक की पहचान महमदपुर फरदा निवासी मंहथी यादव के पुत्र निवासी नीरज यादव के रूप में हुई है। मृतक के दो पुत्री और एक पुत्र हैं। परिजनों ने बताया कि नीरज जमालपुर दौलतपुर के सीमेंट गोदाम से काम कर घर लौट रहा था।ये भी पढ़ें- Kulgam Encounter: अखल मुठभेड़ में दो जवान बलिदान, दो अन्य जवान भी घायल, एक आतंकी ढेर; 9वें दिन ऑपरेशन जारी
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, जाम की सूचना पर पहुंचे साफियासराय थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे हैं। परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: महिला दरोगा दूसरी शादी करने का दबाव बना रही थी, परेशान होकर फंदे से झूल गया अनुज