फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Khagaria: Notorious criminal of Diara caught by police, 29 bullets including three illegal rifles recovered

Bihar Crime: दियारा का आतंक कहा जाने वाला कुख्यात पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीन अवैध राइफल सहित 29 गोलियां बरामद

Fri, 05 Apr 2024 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 05 Apr 2024 04:14 PM IST
सार

Khagaria Crime: खगड़िया में पुलिस ने दियारा के कुख्यात अपराधी को हथियार समेत दबोच लिया है। पकड़ा गया अपराधी दियारा की जमीन पर कब्जा करता था। उसपर किसानों की फसल लूटने का भी आरोप है।
 

विज्ञापन
Khagaria: Notorious criminal of Diara caught by police, 29 bullets including three illegal rifles recovered
पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दियारा के आतंक कहे जाने वाले पवन चौधरी नामक एक वांछित अपराधी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को तीन थ्री फिफ्टीन राइफल सहित 29 गोलियां बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो खगड़िया पुलिस की रडार में था। उक्त कार्रवाई बीते गुरुवार को की गई। मामले में खगड़िया पुलिस अधीक्षक चंदन कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अपने साथियों के साथ मिलकर अपराध की योजना बना रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दियारा का माना जाता है आतंक
 
खगड़िया एसपी चंदन कुशवाहा के मुताबिक, पुलिस को परबत्ता प्रखंड के भारत खंड थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी परमानंद चौधरी के बेटे पवन चौधरी की तलाश काफी दिनों से थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर दियारा के गौरा गोपी बहियार में हथियार के साथ जुटे हैं। जो अपराध की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधी दियारा क्षेत्र में आतंक का दूसरा नाम कहा जाता था।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि दियारा से गिरफ्तार पवन चौधरी पर जबरन किसानों की जमीन कब्जा कर फसल लूटने का आरोप है। उसपर कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पवन चौधरी दियारा में कई अपराधियों का नेटवर्क भी चलाता था। एसपी ने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन सभी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed