फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui: To recover from loan debt, they started demanding extortion by changing numbers, two accused arrested

Bihar: लोन के कर्ज से उबरने का निकाला आपराधिक तरीका, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; जानें मामला

Fri, 26 Apr 2024 08:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Apr 2024 08:02 PM IST
सार

Jamui News: एसडीपीओ सतीश सुमन ने बतया कि आरोपी पंकज लोन के कर्ज में डूबा हुआ था। कर्ज से बाहर निकलने के लिए उसने अपने सहयोगी राजेश यादव के साथ रंगदारी मांगने की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jamui: To recover from loan debt, they started demanding extortion by changing numbers, two accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में पुलिस ने फोन पर रंगदारी मांगे जाने की घटना के छह घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के एकटरवा निवासी विदेशी यादव के बेटे पंकज यादव और मिश्री यादव के बेटे राजेश कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पंकज यादव ने बैंक से लोन लिया था और बैंक द्वारा पैसे जमा करने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी को लेकर पंकज ने फेसबुक पर एक वीडियो देखा और उसी वीडियो को देखकर उसने रंगदारी मांगने की साजिश रची। वहीं, उसने इस साजिश में अपने एक सहयोगी को भी शामिल कर लिया। इसके बाद दोनों ने बरहट थाना क्षेत्र के मटिया चकचोटाहा निवासी नरेश प्रसाद बरनवाल से दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रंगदारी मांगे जाने के बाद पीड़ित ने बरहट थाना में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। उस पर कांड संख्या 49/24 दर्ज करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। उसमें एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक प्रताप सिंह और बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव समेत पुलिस जवानों द्वारा छापेमारी कर एकटरवा गांव से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एसडीपीओ सतीश सुमन ने बतया कि आरोपी पंकज लोन के कर्ज में डूबा हुआ था। कर्ज से बाहर निकलने के लिए उसने अपने सहयोगी राजेश यादव के साथ रंगदारी मांगने की साजिश रची। उसके बाद वह मोबाइल नंबर बदल-बदल कर रंगदारी के रुपये मांगा करता था। एसडीपीओ ने बताया कि पिछले महीने पंकज ने पश्चिम बंगाल से एक सिम कार्ड भी खरीदा था और इस नंबर से किराना दुकान नरेश दास से आठ लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। बहरहाल पुलिस गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed