फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui: ritual of Chheka was to be held today, girl eloped with lover a day before and got married in temple

Love Affair: आज होने वाली थी छेका की रस्म, युवती ने एक दिन पहले प्रेमी संग मंदिर में रचाई शादी; आखिर हुआ क्या?

Wed, 12 Feb 2025 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 08:47 PM IST
सार

Jamui News: जमुई में अपने छेका से एक दिन पहले युवती ने अपने प्रेमी संग घर से भाग कर मंदिर में शादी रचा ली। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानें पूरा मामला...।
 

विज्ञापन
Jamui: ritual of Chheka was to be held today, girl eloped with lover a day before and got married in temple
मंदिर में शादी करने का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्घी निवासी युवती ने अपने प्रेमी के साथ भाग कर मंदिर में शादी रचा ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो के मुताबिक, युवती अपने प्रेमी से मंदिर में पंडित की मौजूदगी में अपनी मांग में सिंदूर भरवा रही है। दरअसल, इसमें दिलचस्प बात यह है कि आज यानी बुधवार माघी पूर्णिमा के मौके पर युवती की छेका रस्म होने वाली थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, युवती लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्घी निवासी दयानंद वर्णवाल की बेटी शांति कुमारी और मोहनपुर निवासी रंजीत मिस्त्री के बेटे निकेत कुमार के बीच पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन शांति कुमारी के पिता ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी और बुधवार को छेका की रस्म भी होने वाली थी, जिसकी तैयारी में घर के सभी लोग लगे हुए थे। लेकिन छेका के एक दिन पहले मंगलवार को ही शांति अपने प्रेमी निकेत के साथ घर से भाग गई और मंदिर में जाकर शादी रचा ली।
विज्ञापन


वहीं, इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह खबर युवती के परिवार वालों को मिली तो वे लोग आश्चर्यचकित रह गए। युवती के पिता ने पुलिस को सूचना देने की बात कही है। इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed