फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui News Young man dies after lightning strikes on moving bike mourning spreads among family members

Jamui News: चलती बाइक पर आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Thu, 04 Jul 2024 08:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 08:17 PM IST
सार

बिहार के जमुई जिले में एक बाइक सवार युवक जा रहा था। अचानक उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Jamui News Young man dies after lightning strikes on moving bike mourning spreads among family members
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के झाझा-जिनहरा मुख्य मार्ग स्थित मोहनपुर काजू बागान के समीप गुरुवार शाम एक चलती बाइक पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद उसे देखने के लिए घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को व स्थानीय थाना को दी।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के डोमामडहर गांव निवासी टेकन यादव के 25 वर्षीय पुत्र शंभू यादव के रूप में हुई है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसर गया। बताया जाता है कि शंभू यादव अपने निजी काम को लेकर जिनहरा आया हुआ था और गुरुवार शाम अपने बाइक से झाझा-जिनहरा मुख्य मार्ग होते हुए घर दोमामडहर जा रहा था। तभी मोहनपुर काजू बागान के समीप पहुंचते ही तेज बारिश होने लगी, जिसके कारण आसमान में तेज बिजली चमकी और अचानक चलती बाइक पर आकाशीय बिजली गिर गया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना मृतक युवक के परिजन व लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक युवक शंभू यादव एक बेटा और एक बेटी है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली की आकाशीय बिजली गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed