फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Home Minister Amit Shah lashed out at the opposition in Begusarai

Bihar Political: बेगूसराय में गृहमंत्री शाह विपक्ष पर बरसे, कहा- लालू यादव तो राम मंदिर का काम अटका रहे थे

Mon, 29 Apr 2024 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Apr 2024 04:56 PM IST
सार

Bihar Political: गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के बेगूसराय जिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत जय श्री राम के नारों के साथ की। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान राष्ट्र कवि दिनकर एवं श्री कृष्ण सिंह को नमन किया।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah lashed out at the opposition in Begusarai
गृहमंत्री शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमित शाह ने गिरिराज सिंह को बड़ा भाई और मित्र बताते हुए कहा कि जो विभाग उनके पास है। उसमें सेवा, सुरक्षा और गरीब कल्याण को गिरिराज जी ने जमीन पर उतारा है। अमित शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जीविका दीदी को लखपति दीदी बनाया गया। तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाए तीन करोड़ लोगों को आवास दिया जाएगा। देश को मजबूर नहीं मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू जैसे नेता राम मंदिर अटका रहे थे। मोदी ने देश से आतंकवाद को खत्म किया है। जब आतंकियों ने पुलवामा में हमला किया तब पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है कि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। मोदी के पास पच्चीस साल का विजन है। नरेंद्र मोदी जी ने चार लाख 75 हजार घरों में नल से जल पहुंचने का काम किया।
विज्ञापन


इस दौरान संकल्प पत्र में भी मोदी जी तय ने किया है कि 3 करोड़ और लखपति दीदी बनाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो इनके पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा है। अमित शाह ने कहा कि आप ही बताइये क्या लालू यादव देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं? क्या, स्टालिन और राहुल गांधी पीएम बन सकते हैं? अगर गलती से इंडी गठबंधन की सरकार बन जाती है तो ये लोग एक-एक साल अलग-अलग प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल लालू जी प्रधानमंत्री बनेंगे, फिर एक-एक साल अन्य नेता और आखिर में थोड़ा कार्यकाल बचेगा तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलेगा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे कहते हैं कि राजस्थान और बिहार का कश्मीर से क्या लेना देना। उन्हें नहीं पता बिहार का बच्चा बच्चा कश्मीर के लिए जान दे सकता है। राहुल बाबा कहते हैं 370 को मत हटाओ। कश्मीर में खून की नदिया बह जाएंगी। राहुल बाबा 5 साल हो गए खून की नदिया तो छोड़ दो किसी ने कंकर नहीं चलाया। सोनिया मनमोहन की सरकार 10 साल में आलिया, मालिया, जमलिया आते थे और बम धमका कर चले जाते थे। पीएम मोदी की सरकार में पुलवामा का बदला एयरस्ट्राइक करके लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed