फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Girlfriend reached her boyfriend's house dressed as a bride to get married

Begusarai: दुल्हन के लिबास में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, ग्रामीणों ने करवाई शादी, फेसबुक पर हुआ था प्यार

Tue, 30 Apr 2024 12:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Apr 2024 12:15 PM IST
सार

Begusarai: बेगूसराय में एक ऐसी ही प्रेम कहानी सामने आईं है, जहां फेसबुक से हुए प्यार में पागल एक प्रेमिका घर से भाग कर दुल्हन की लिबास में 80 किलोमीटर टेंपू की यात्रा कर प्रेमी के घर पहुंच जाती हैं।

विज्ञापन
Girlfriend reached her boyfriend's house dressed as a bride to get married
दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुल्हन की लिबास में यात्रा कर टेंपू से प्रेमी कर घर पहुंची इस प्रेमिका की खबर जब इलाके के लोगों को पता चली तो लोग प्रेमिका को देखने दूर दूर से पहुंचने लगते है। हर प्रेम कहानी की तरह इस कहानी में भी लड़का का पिता खलनायक बन कर सामने आता है और इस शादी से इंकार करता है।

विज्ञापन


हालांकि बाद में दोनों के बीच बेइंतहा प्यार को देखकर ग्रामीणों को तरस आता है, जिसके बाद ग्रामीणों के काफी समझाने बुझाने के बाद यह अनोखी शादी संपन्न होती है। शादी संपन्न होने के बाद इस प्रेम कहानी को देखकर ग्रामीण की आंखे भी छलक पड़ती है। वहीं दूल्हा दुल्हन के रूप में प्रेमी और प्रेमिका के चेहरे पर मुस्कान होती है।
विज्ञापन


पूरा मामला बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, कुछ वर्ष पूर्व दोनों की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगें। जिसके बाद प्रेमिका 80 किमी दूर से दुल्हन के जोड़े में प्रेमी के घर पहुंच जाती है और फिर हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के कविया गांव स्थित सरस्वती मंदिर में शादी संपन्न हो जाती है। इस अनोखी शादी में ग्रामीणों के आलावा पूजा पाठ करने आए भक्तों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बताते चले कि वैशाली जिले के करनौती उत्तरवारी टोला की रहने वाली राजेश्वर चौधरी की पुत्री काजल कुमारी को भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किरतपुर पंचायत के अकहा निवासी अशोक चौरसिया के पुत्र प्रेमी रूपेश कुमार से फेसबुक से प्यार हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed