फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Rising Ganga Inundates 28 Schools Administration Tags Students and Teachers to Nearby Facilities

बिहार में उफान पर गंगा नदी: 28 स्कूलों में पढ़ाई बंद, सुरक्षित स्कूलों से जोड़े गए छात्र और शिक्षक

Tue, 01 Sep 2026 09:46 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 09:46 PM IST
सार

मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सदर प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इसके चलते 28 बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से पठन-पाठन बंद कर दिया गया है। इनमें तीन उच्च, 12 मध्य और 13 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bihar Rising Ganga Inundates 28 Schools Administration Tags Students and Teachers to Nearby Facilities
स्कूल में घुसा गंगा का पानी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंगेर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने जिले के निचले इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ का पानी अब कई क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। स्थिति को देखते हुए सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित 28 विद्यालयों में पठन-पाठन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इनमें तीन उच्च विद्यालय, 12 मध्य विद्यालय और 13 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए इन विद्यालयों के शिक्षकों और नामांकित विद्यार्थियों को नजदीक के सुरक्षित विद्यालयों से टैग किया गया है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिए
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने संबंधित विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण कई विद्यालयों के परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वहीं, कुछ विद्यालयों तक पहुंचने वाले रास्ते भी जलजमाव और बाढ़ के पानी के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तीन उच्च विद्यालय, 12 मध्य विद्यालय और 13 प्राथमिक विद्यालय प्रभावित हैं। हालांकि, बरियारपुर और धरहरा प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में अभी बाढ़ का पानी प्रवेश नहीं किया है, इसलिए फिलहाल वहां विद्यालयों को बंद नहीं किया गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ का पानी कम होने और स्थिति सामान्य होने के बाद प्रभावित विद्यालयों में दोबारा पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये विद्यालय हुए प्रभावित
बाढ़ से प्रभावित विद्यालयों में मध्य विद्यालय भेलवा मुफसिल, मध्य विद्यालय जगदीश मंडल टोला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय टीकारामपुर, प्राथमिक विद्यालय काजो महतो टोला, प्राथमिक विद्यालय लालू महतो टोला, प्राथमिक विद्यालय भीम यादव टोला, मध्य विद्यालय भैयाराम टोला, प्राथमिक विद्यालय जयमंगल पासवान टोला, मध्य विद्यालय इंग्लिश शिव टोला, प्राथमिक विद्यालय भगतु महतो टोला, प्राथमिक विद्यालय बनारसी राय टोला, प्राथमिक विद्यालय जालिम यादव टोला, मध्य विद्यालय चमरू सिंह टोला जाफर नगर, मध्य विद्यालय टीकारामपुर, मध्य विद्यालय राम सिंह टोला और प्राथमिक विद्यालय शिव नगर कुतलुपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दुष्कर्म के बाद हत्या : एक महीने से सनाउल्लाह की नजर पर थी नर्स, मौका देख खिड़की से घुसकर किया कांड

इसके अलावा मध्य विद्यालय मुफसिल मटिहानी, प्राथमिक विद्यालय समपति चौधरी टोला, प्राथमिक विद्यालय सीता चरण जाफर नगर मुफसिल, मध्य विद्यालय जाफर नगर, प्राथमिक विद्यालय नाथ टोला अकेला, मध्य विद्यालय कचहरी टोला कुतलुपुर, मध्य विद्यालय रामसिंह टोला कुतलुपुर, मध्य विद्यालय भैधाराम राय टोला, मध्य विद्यालय जमीन डिगरी टोला, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाफरनगर तथा गांधी उच्च विद्यालय कुतलुपुर भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed