फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Due to domestic discord, the husband committed suicide by hanging himself in Begusarai

Begusarai News: घरेलू कलह के चलते पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया पत्नी पर आरोप

Thu, 22 Aug 2024 05:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Aug 2024 05:58 PM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े से नाराज होकर पति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया। 

विज्ञापन
Due to domestic discord, the husband committed suicide by hanging himself in Begusarai
पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला बखरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 का है। मृतक की पहचान मनोज राय के 23 वर्षीय पुत्र सावन कुमार के रूप में हुई है। मृतक मजदूरी का काम करता था और वह घर में अकेला ही रहता था। घटना के संबंध में पड़ोस में रहने वाली आशा देवी ने बताया रोज सावन सुबह उठकर मजदूरी करने के लिए चला जाता था, लेकिन आज वह देर तक नजर नहीं आया। जिसके बाद वह उसके घर में जाकर देखी तो वह दंग रह गई।

विज्ञापन


उसने सावन को छत से झूलता हुआ पाया। इसके बाद वह शोर मचाने लगी, शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी बखरी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


घटना को परिजनों ने बताया कि 2 साल पूर्व मृतक सावन की शादी बेगूसराय जिला अन्तर्गत राजोपुर कटरमाला में काजल कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही पति–पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। विवाद इतना गहरा हो गया कि लगभग 20 दिन पूर्व काजल अपने परिजनों को बुलवाकर सावन के साथ मारपीट कर मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मारपीट के घटना को लेकर मृतक ने बखरी थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। मारपीट की घटना के बाद से सावन काफी सदमे में रहने लगा। पड़ोस में रहने वाली मृतक की बहन रजनी ने बताया कि सावन की पत्नी का किसी दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह कई लड़कों से बात करती है। जिसको लेकर लगातार दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed