फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   District Council President Sadhna Devi stayed away from no-confidence motion due to fear of defeat.

Bihar News: हार की आशंका को लेकर अविश्वास प्रस्ताव से दूर रही साधना देवी, बैठक में नहीं हुई शामिल

Wed, 13 Mar 2024 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Mar 2024 03:40 PM IST
सार

Bihar News: जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी कुर्सी की कुर्सी आखिरकार चली ही गई। आज अध्यक्ष के खिलाफ दुर्गेश कुमार सिंह, अनिल सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष पिंकी कुमारी की ओर से विगत दो मार्च को लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी, परंतु अपनी हार सुनिश्चित देख निवर्तमान अध्यक्ष साधना देवी बैठक में शामिल ही नहीं हुई। 
 

विज्ञापन
District Council President Sadhna Devi stayed away from no-confidence motion due to fear of defeat.
हार की आशंका को लेकर अविश्वास प्रस्ताव से दूर रही साधना देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हार की आशंका को लेकर निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी ने अविश्वास प्रस्ताव से दूरी बनाई, इसलिए वो बैठक में शामिल नहीं हुई। इसके अलावा चार अन्य सदस्य भी इस बैठक से दूर रहे। इसमें निवास मंडल, सरिता कुमारी, नीतू देवी और बिंदिया रानी शामिल है। इस प्रकार इस बैठक में कुल 14 जिला परिषद सदस्यों में से केवल नौ सदस्य बैठक में शामिल हुए और सभी ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोटिंग किया।

विज्ञापन


इस प्रकार सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से साधना देवी को पद से हटाए जाने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक की अध्यक्षता जिप उपाध्यक्ष ब्यूटी विश्वास ने की। यह बैठक एडीएम मनोज कुमार की निगरानी में संपन्न हुई। बैठक की कार्रवाई के संबंध में एडीएम मनोज कुमार ने बताया कि यह बैठक 11 बजे से निर्धारित थी। कई सदस्यों के बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचने की स्थिति में एक घंटे अर्थात 12 बजे तक सदस्यों का इंतजार किया गया।
विज्ञापन


नए अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा
इसके पश्चात नौ सदस्यों की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई। इसके बाद सभी सदस्यों ने एक एक कर अपने विचारों को रखा तथा इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद बैठक की अध्यक्षता कर रही जिप उपाध्यक्ष ब्यूटी विश्वास ने निवर्तमान अध्यक्ष साधना देवी को पद से हटाए जाने की घोषणा की। एडीएम ने बताया कि अब इस निर्णय से राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित तिथि के दिन नए अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed