फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   begusarai mohammad dilshad dies chennai train accident reel making railway track

बिहार: चेन्नई में बेगूसराय के 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने की बात

Fri, 18 Sep 2026 09:34 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 09:34 AM IST
सार

बेगूसराय के बखरी प्रखंड के चकहमीद गांव निवासी करीब 20 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद की चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह करीब दो महीने पहले रोजगार के लिए चेन्नई गया था। 

विज्ञापन
begusarai mohammad dilshad dies chennai train accident reel making railway track
बेगूसराय घर में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर कुछ पल की लोकप्रियता और ज्यादा व्यूज पाने की चाह एक परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे गई। बेगूसराय के बखरी प्रखंड के चकहमीद गांव निवासी करीब 20 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद की चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार से घर का माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि दिलशाद करीब दो महीने पहले ही रोजगार की तलाश में चेन्नई गया था।

विज्ञापन

दो महीने पहले ही रोजगार के लिए गया था चेन्नई

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद दिलशाद करीब दो महीने पहले रोजगार के सिलसिले में चेन्नई गया था। वह वहां काम कर रहा था। परिवार को क्या पता था कि रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकला उनका बेटा इतनी जल्दी हमेशा के लिए उनसे दूर हो जाएगा। हादसे की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने की बात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद दिलशाद अपने दोस्त मोहम्मद अजीम के साथ सोशल मीडिया के लिए रील बनाने चेन्नई जंक्शन गया था। बताया जा रहा है कि रील बनाने के दौरान वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीर में दिखाई दे रहा परिवार का दर्द

हादसे के बाद सामने आई एक तस्वीर में परिवार की महिलाएं मोहम्मद दिलशाद की मौत पर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। परिवार के किसी सदस्य को विश्वास नहीं हो रहा कि जिस युवक को बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ दूसरे शहर भेजा गया था, वह अब कभी वापस नहीं लौटेगा।

कुछ सेकंड की रील, जिंदगी भर का दर्द

सोशल मीडिया पर फॉलोअर, लाइक्स और व्यूज बढ़ाने की होड़ में युवा कई बार अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। रेलवे ट्रैक और चलती ट्रेन के आसपास रील बनाना बेहद खतरनाक हो सकता है। दिलशाद की मौत इस खतरे की दर्दनाक याद दिलाती है कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की लोकप्रियता के लिए जिंदगी को जोखिम में डालना कितना भारी पड़ सकता है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दिलशाद की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। परिवार के लिए यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि ऐसा दुख है जिसकी भरपाई कभी पूरी नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed