फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sheikhpura Crime: Student accused of raping minor girl arrested, incident committed on day of Saraswati Puja

Bihar Crime: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र गिरफ्तार, सरस्वती पूजा वाले दिन लूटी थी आबरू

Mon, 10 Feb 2025 08:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Feb 2025 08:46 PM IST
सार

Sheikhpura Crime: पुलिस ने बताया कि घटना तीन फरवरी को सरस्वती पूजा वाले दिन घटित हुई थी। लेकिन पीड़िता के परिवार ने लोक लाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Sheikhpura Crime: Student accused of raping minor girl arrested, incident committed on day of Saraswati Puja
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पीयूष कुमार शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के लालबाग मोहल्ले का रहने वाला है और वह इंटरमीडिएट का छात्र है।

विज्ञापन

 
मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि घटना तीन फरवरी को सरस्वती पूजा वाले दिन घटित हुई थी। लेकिन पीड़िता के परिवार ने लोक लाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। सोमवार को पीड़िता अपने परिवार के साथ महिला थाने पहुंची और मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन नाबालिग घर को शौच के लिए गयी थी। लौटने के दौरान पहाड़ी की तलहटी के पास युवक ने उसके अकेले होने का फायदा उठाकर उससे जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा ले गई है। उसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जबकि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed