{"_id":"6791fd0757d9af13e40fc1b4","slug":"crime-in-bihar-khagaria-called-phone-at-midnight-and-shot-dead-body-found-when-farmer-went-to-field-in-morning-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: आधी रात को फोन पर बुलाया और गोली मारकर हत्या की, सुबह किसानों के खेत जाने पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: आधी रात को फोन पर बुलाया और गोली मारकर हत्या की, सुबह किसानों के खेत जाने पर मिला शव
Thu, 23 Jan 2025 01:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:55 PM IST
सार
बिहार के खगड़िया में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले आधी रात को किसी ने फोन कर बुलाया और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खगड़िया जिले में गोगरी थाना क्षेत्र के राटन बहियार में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की हत्या गोली मारकर की गई है। मृतक को अपराधियों ने चार गोली मारी, जिसकी पहचान राटन गांव निवासी मो. मकबूल के पुत्र मो. शमशुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि व्यक्ति को आधी रात किसी ने फोन कर बुलाया था। मोबाइल पर कॉल आने के बाद वह घर से तुरंत वापस आने की बात कही थी। लेकिन जब वह नहीं वापस लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, जिसका पता बीती रात नहीं लग सका। मामले में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं, हत्या में शामिल लोगों की पहचान के पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
किसानों ने परिवार को दी सूचना
स्थानीय लोगों की माने तो गुरुवार सुबह राटन बहियार में कुछ किसान अपने खेत गए थे। जहां उन्होंने मृतक के शव को देखा, जिसकी सूचना मृतक के परिजनों के साथ पुलिस को दी गई। वहीं, मृतक के शव के पास एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद हुआ है। गोगरी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के फोन पर किसी का कॉल आया था, उसकी जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन