{"_id":"66ab31294924501b1305fac6","slug":"case-of-attempt-to-burn-the-whole-family-alive-by-sprinkling-petrol-in-begusarai-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai: पेट्रोल छिड़ककर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला, इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai: पेट्रोल छिड़ककर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला, इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति की मौत
Thu, 01 Aug 2024 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:35 PM IST
सार
Bihar: बेगूसराय में बदमाशों ने एक परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। इस घटना में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस थे, जिन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, आज इलाज के क्रम में दूसरे व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार को जिंदा जलाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में चार लोगों को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के मामले में आज दूसरे व्यक्ति की भी इलाज के क्रम में मौत हो गई। पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया का है। गौरतलब है कि 23 जुलाई को मोहम्मद साबिर अपने बेटे मोहम्मद अरमान के साथ जब घर में सो रहे थे। उसी वक्त पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा उनके घर में पेट्रोल से छिड़ककर आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन
इस हादसे में मोहम्मद साबिर एवं मोहम्मद अरमान सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूर्व में ही मोहम्मद साबिर की इलाज के क्रम में मौत हो चुकी थी। वहीं बीते रात इसके पुत्र मोहम्मद अरमान की भी इलाज के क्रम में मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि अभी जो दो महिलाएं घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। उनकी भी हालत गंभीर है ।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार प्रेम प्रसंग की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले एक महिला से मोहम्मद अरमान की मोबाइल पर बातचीत हुआ करती थी और जिस वजह से काफी नाराजगी हुई थी और उसके बाद लड़की पक्ष वालों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी और 23 जुलाई को उन्होंने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल उक्त मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन