{"_id":"6673fe0732dc837b1907bc1f","slug":"boy-who-went-to-tie-a-horse-to-an-electric-pole-died-due-to-electric-shock-in-munger-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munger News: बिजली के पोल में घोड़ा बांधने गया बालक, तभी लगा जोरदार करंट; दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Munger News: बिजली के पोल में घोड़ा बांधने गया बालक, तभी लगा जोरदार करंट; दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम
Thu, 20 Jun 2024 03:31 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:31 PM IST
सार
Munger News: जिले के सफिया सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया मानगढ़ रोड किनारे बिजली के खंबे में घोड़ा बांधने के दौरान एक 11 वर्षीय से बालक की बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। मृतक बालक की पहचान हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छर्रापट्टी निवासी अविनाश यादव के 11 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है। वहीं परिजन के द्वारा शव को राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 80 लाकर जाम कर दिया।
विज्ञापन
जाम लगभग आधे घंटे से अधिक रहा। वहीं जाम लगने के कारण लखीसराय-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद हेमजापुर, सफियासराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजन को समझा बुझाकर जाम हटाया।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो मृत बालक घोड़ा बांधने के लिए बिजली के खंभे के पास गया था, तभी बिजली के स्पर्श के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सफियासराय थाना प्रभारी अमरेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन को समझा बुझाकर जाम हटा दिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है।
विज्ञापन