फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Union Minister Lallan Singh reviewed the development plans

Bihar: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, कहा- मधुबनी में पीएम की सभा होगी ऐतिहासिक

Tue, 22 Apr 2025 03:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 03:07 PM IST
सार

Bihar: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर मधुबनी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां की सभा ऐतिहासिक होगी और लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है।

विज्ञापन
Bihar: Union Minister Lallan Singh reviewed the development plans
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सोमवार को मुंगेर संग्रहालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लक्ष्य मुंगेर में पूरा कर लिया गया है। जिले की 37 हजार 596 ‘जीविका दीदी’ अब ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। वहीं शौचालय निर्माण के मामले में 457 गांव ओपन डेफिकेशन फ्री (ODF) घोषित हो चुके हैं।

विज्ञापन

हालांकि उन्होंने दो क्षेत्रों में सुधार की जरूरत बताई, जिसमें ग्रामीण सड़कों की हालत और हर घर नल जल योजना का रख-रखाव। उन्होंने कहा कि पीएचईडी और पंचायत विभाग को इस दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है। इसके लिए जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में डेयरी प्लांट और सीमेंट फैक्टरी खोलने के लिए जमीन की पहचान की जा रही है। साथ ही मुंगेर नगर निगम के जिन 13 वार्डों में प्रधानमंत्री जलापूर्ति योजना अब तक शुरू नहीं हुई है, वहां जल्द ही हर घर में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: वीर कुंवर सिंह शौर्य दिवस की तैयारी पूरी, ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा पटना का आसमान; जानें सबकुछ    

प्रधानमंत्री की सभा होगी ऐतिहासिक
जब पत्रकारों ने उनसे प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के बारे में पूछा तो केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर मधुबनी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां की सभा ऐतिहासिक होगी और लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है।

बैठक में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद
इस समीक्षा बैठक में जमुई सांसद अरुण भारती, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed