फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Terror of miscreants in under-construction Panchayat Bhawan news in hindi

Bihar: निर्माणाधीन पंचायत भवन में बदमाशों का आतंक, मजदूरों से मारपीट कर मांगी पांच लाख की रंगदारी

Mon, 23 Jun 2025 01:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Jun 2025 01:54 PM IST
सार

Bihar: निर्माण कार्य एजेंसी के मालिक अजीत कुमार ने बताया कि मजदूरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल धरहरा थाना को सूचना दी गई। उनके आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar: Terror of miscreants in under-construction Panchayat Bhawan news in hindi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह पंचायत अंतर्गत निमियाटांड़ में करोड़ों की लागत से बन रहे पंचायत भवन में रविवार रात बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने निर्माण स्थल पर सो रहे मजदूरों के साथ मारपीट की और ठेकेदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर काम बंद कराने की धमकी भी दी। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने पंचायत भवन परिसर में आधा दर्जन राउंड फायरिंग भी की। घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह धरहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। पुलिस ने मजदूरों से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

हमले के वक्त सो रहे थे मजदूर
घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि वे लोग सो रहे थे तभी रात करीब 11 बजे चार की संख्या में हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने धमकी दी कि ठेकेदार से कहो कि पांच लाख रुपये की रंगदारी दे, तभी काम चालू रहेगा। रंगदारी नहीं देने पर काम बंद करवा देंगे और सभी मजदूरों को यहां से भगा दिया जाएगा। इसके बाद बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे; आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने दर्ज कराई प्राथमिकी
निर्माण कार्य एजेंसी के मालिक अजीत कुमार ने बताया कि मजदूरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल धरहरा थाना को सूचना दी गई। उनके आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने जानबूझकर दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग की है, जिससे मजदूर डरकर काम बंद कर दें।

पुलिस कर रही जांच
धरहरा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल से बरामद खोखों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed