{"_id":"66cef14eaa9822bfab09745d","slug":"bihar-show-cause-notice-issued-to-ljp-district-president-imam-ghazali-for-his-comment-that-modi-is-not-god-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: LJP जिलाध्यक्ष की मोदी को भगवान न मानने की टिप्पणी पर शो कॉज नोटिस जारी; जानें मामला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: LJP जिलाध्यक्ष की मोदी को भगवान न मानने की टिप्पणी पर शो कॉज नोटिस जारी; जानें मामला...
Wed, 28 Aug 2024 03:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:13 PM IST
सार
Sheikhpura News: शेखपुरा में लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की मीडिया में की गई टिप्पणियों को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। इसी बीच पार्टी की ओर से अनुशासनहीनता बताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
शेखपुरा लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शेखपुरा जिले के लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को लोजपा रामविलास अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेश प्रसाद सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर दिए गए साक्षात्कार के दौरान कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी भगवान नहीं हैं। भगवान ईश्वर और अल्लाह है। उन्होंने वक्फ संशोधन अधिनियम लाकर केंद्र सरकार मुसलमानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। मेरी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष इस अधिनियम के खिलाफ खड़े हैं। अगर केंद्र सरकार इस अधिनियम को वापस नहीं लेती है तो लोजपा रामविलास पूरे भारत में आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया/मीडिया में गठबंधन सहयोगी और उनके मीडिया प्रभारी के संबंध में कुछ अनुचित टिप्पणियां की गई हैं, जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। आपके द्वारा प्रकट किए गए विचार आपके व्यक्तिगत विचार हैं, यह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का आधिकारिक मत नहीं है। पार्टी की ओर से पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए न तो आपको अनुमति है और न आप बयान देने के लिए अधिकृत हैं।
विज्ञापन
नोटिस में आगे कहा गया कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। हमारे गठबंधन को बांधने वाले शिष्टाचार और पारस्परिक सम्मान को बनाए रखना आवश्यक है। यह स्वाभाविक है कि कुछ मुद्दों पर पार्टियों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इन मतभेदों को सम्मानपूर्वक और रचनात्मक तरीके से व्यक्त किया जाना चाहिए। आपकी हालिया टिप्पणियां जो सार्वजनिक रूप से प्रसारित की गई हैं, न केवल पार्टी के आधिकारिक रुख के विपरीत हैं। बल्कि इनमें अनुचित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग भी किया गया है। इस प्रकार का व्यवहार एक वरिष्ठ पार्टी सदस्य के लिए अनुचित है। साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा प्रतिष्ठापित परस्पर सम्मान और गठबंधन के सामंजस्य के सिद्धांतों के विपरीत है। इसको लेकर आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसका 24 घंटे के अंदर जवाब देना सुनिश्चित करेंगे। फिलहाल मामला चाहे जो भी हो, लेकिन लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के बयान से पूरे बिहार की राजनीतिक पारा हाई है।
विज्ञापन