फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Sand artist pays tribute to Shibu Soren by carving the figure of Mahadev on peepal leaves

Bihar: पीपल के पत्तों पर महादेव की आकृति उकेर सैंड आर्टिस्ट ने शीबू सोरेन दी श्रद्धांजलि, लिखा- अलविदा गुरुजी

Mon, 04 Aug 2025 07:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 07:17 PM IST
सार

मधुरेंद्र ने दुनिया के सबसे छोटे महज 3 सेंटीमीटर पीपल के पत्तों पर तीन घंटे की मेहनत से महादेव की आकृति के भीतर विलीन हुए शिबू सोरेन का चित्र उकेरा और उस पर लिखा गुड बाय गुरुजी। उनकी यह कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Bihar: Sand artist pays tribute to Shibu Soren by carving the figure of Mahadev on peepal leaves
शिबू सोरेन को दी यूं श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर फैली, बिहार के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार भावुक हो उठे। उन्होंने सावन के अंतिम सोमवार को पीपल के पत्तों पर महादेव की आकृति उकेरकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

मधुरेंद्र ने दुनिया के सबसे छोटे महज 3 सेंटीमीटर पीपल के पत्तों पर तीन घंटे की मेहनत से महादेव की आकृति के भीतर विलीन हुए शिबू सोरेन का चित्र उकेरा और उस पर लिखा गुड बाय गुरुजी। उनकी यह कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने बताया कि यह श्रद्धांजलि उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर और भगवान शिव का स्मरण कर अर्पित की है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का जाना देश के आदिवासी समाज, झारखंड और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन


पढ़ें: जलजमाव से नाराज एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया अनोखा विरोध, सड़क पर रोपी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ और तबीयत काफी बिगड़ गई। हालांकि इलाज के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद अंततः 81 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन से झारखंड ही नहीं, देशभर में राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक है। शिबू सोरेन झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके थे और झारखंड आंदोलन में उनका योगदान अमिट है। उन्हें 'दिशोम गुरु' के रूप में आदिवासी समाज में विशेष सम्मान प्राप्त था। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई राजनीतिक हस्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed