फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Road Accident Bike riders lost their balance after seeing speeding truck in Munger one student died

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक देख बाइक सवार युवकों का बिगड़ा संतुलन, हादसे में एक छात्र की मौत

Thu, 23 Jan 2025 01:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 01:16 PM IST
सार

बिहार के मुंगेर जिले में बाइक सवार तीन युवकों का संतुलन बिगड़ गया। दरअसल, बाइक चलाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक देख संतुलन खो बैठे और हादसे का शिकार हो गए। उनमें से एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Bike riders lost their balance after seeing speeding truck in Munger one student died
हादसे में एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीदारगंज पंचायत के कहुआ तरपुलवा के पास गुरुवार को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवक को कुचल दिया। इस हादसे में बांका जिले के खुटही निवासी कौशल कुमार का 18 साल के पुत्र अभिनव कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार लखराज गांव निवासी प्रमोद तांती का 19 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार और अजय कुमार तांती का 20 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांका के तीनों युवक बाइक से तारापुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही कहुआ तरपूलवा के पास सड़क पर चढ़े की पीछे से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया और तीनों युवक को लगभग 25 मीटर तक घसीटा। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने अभिनव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विक्रम और आयुष की हालत गंभीर देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हेलमेट पहने रहते तो बच सकती थी जान
स्थानीय लोगों की माने तो तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर को देखकर ट्रिपल लोड के कारण बाइक चालक का संतुलन बिगड़ने लगा। जब तक वह किनारा ले पाते, तब तक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें पीछे बैठे दोनों युवक बाइक से फेंका गए। जबकि अभिनव बाइक समेत ट्रैक्टर के पहिए के नीचे चला गया। इसके अलावा अभिनव ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। शरीर के अलावे सिर में गंभीर चोट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यदि वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनव था इकलौता संतान, इस बार इंटर की परीक्षा देता
परिजन ने बताया कि वह माता-पिता का इकलौता संतान था। इस दुर्घटना से उसके परिवार में गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना पर संग्रामपुर थाना के पुलिस पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया। लेकिन परिजन ने पोस्टमॉर्टम करने से इनकार करते हुए शव को घर ले जाने का फैसला किया। पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजन ने बताया कि अभिनव स्वभाव से काफी सुशील था और पढ़ने में काफी तेज था। वह 12वीं का छात्र था और इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed