फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jamui News: Body of youth found in suspicious condition on Mudli hill, village youths accused of murder

Bihar News: मुडली पहाड़ी पर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, गांव के युवकों पर हत्या का आरोप

Sun, 01 Jun 2025 03:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

Jamui News: जमुई के मुडली पहाड़ी पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी, परिजन गांव के ही कुछ युवकों पर पैसे के लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Jamui News: Body of youth found in suspicious condition on Mudli hill, village youths accused of murder
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के दूधियानो गांव के पास मुडली पहाड़ी पर रविवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दूधियानो गांव निवासी कृष्णा मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गांव के ही कुछ युवकों पर पैसे के लेनदेन के विवाद में हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

 
पहाड़ी पर शव मिलते ही मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, सोनो थाना क्षेत्र के दूधियानो गांव के पास स्थित मुडली पहाड़ी पर रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सोनो थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने शव से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मृतक की बाइक भी बरामद की। मृतक की पहचान दूधियानो गांव निवासी धनु मंडल के पुत्र कृष्णा मंडल के रूप में हुई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Crime: एक ही रात में चोरों ने चार घरों से 12.5 लाख की नकदी-जेवरात उड़ाए; दहशत में ग्रामीण और पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों ने हत्या का आरोप
मृतक के परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि कृष्णा मंडल का मटिहाना गांव के दीपक मंडल के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने पहले पंचायत भी बुलाई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। परिजनों ने आरोप लगाया कि दीपक मंडल ने अपने साथियों जितेंद्र मंडल, मिथिलेश मंडल और अन्य लोगों के साथ मिलकर कृष्णा की हत्या की और शव को मुडली पहाड़ी पर फेंक दिया ताकि यह मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो। इन गंभीर आरोपों ने मामले को और जटिल बना दिया है।
 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सोनो थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद झाझा के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों द्वारा जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। इस बीच पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर की मासूम बच्ची की मौत के बाद उबाल, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed