फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Young man dies after drowning in a pond in Jamui 15-day-old newborn loses father

Bihar News: जमुई में तालाब में डूबने से युवक की मौत, 15 दिन के नवजात से छिन गया पिता का साया

Fri, 12 Sep 2025 04:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 12 Sep 2025 04:42 PM IST
सार

Bihar News: बताया जाता है कि मृतक रवि अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन साल की बेटी और महज 15 दिन का नवजात बेटा है। मृतक की बहन राजकुमारी ने बताया कि माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका है।

विज्ञापन
Bihar News: Young man dies after drowning in a pond in Jamui 15-day-old newborn loses father
Amar Ujala Admin - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के बरहट प्रखंड के बड़ेबा मुसहरी तालाब में शुक्रवार को स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रवि रावत, पुत्र बिल्लू रावत, निवासी नागदेवा मुसहरी, थाना बरहट के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव और परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मिलते ही तालाब से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। बरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक रवि अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन साल की बेटी और महज 15 दिन का नवजात बेटा है। मृतक की बहन राजकुमारी ने बताया कि माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका है। ऐसे में दो बहनों और दो भाइयों सहित पूरा परिवार रवि की कमाई पर ही निर्भर था। भाई की असमय मौत से पूरे परिवार का सहारा छिन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  मंत्री जनक राम ने महागठबंधन को बताया ‘लुटेरों का गिरोह’, कहा- नीतीश कुमार ही रहेंगे सीएम

परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है ताकि नवजात और छोटी बच्ची का पालन-पोषण हो सके। ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता की अपील की है।

ग्रामीणों का कहना है कि रवि मेहनती और मिलनसार युवक थे। उनकी अचानक मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed