फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Election: Minister Janak Ram called RJD-Congress a gang of robbers

Bihar Election: मंत्री जनक राम ने महागठबंधन को बताया ‘लुटेरों का गिरोह’, कहा- नीतीश कुमार ही रहेंगे सीएम

Fri, 12 Sep 2025 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 12 Sep 2025 04:33 PM IST
सार

Bihar Politics: जनक राम ने कहा कि जनता अब सजग हो चुकी है और महागठबंधन की सच्चाई समझ चुकी है। इसी कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते दो दशकों से जनता के विश्वास के साथ सत्ता में हैं। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार आगे भी जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

विज्ञापन
Bihar Election: Minister Janak Ram called RJD-Congress a gang of robbers
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने शुक्रवार को राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। वह शहर के फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

राजद और कांग्रेस पर आरोप
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री जनक राम ने कहा कि राजद और कांग्रेस के नेता लुटेरी पार्टी के सरगना हैं। कांग्रेस ने जहां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर देश को लूटा, वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अवसर मिलने पर बिहार को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह छोटे-छोटे अपराधों के लिए गिरोह बनता है, उसी तरह महागठबंधन बड़ा डाका डालने के लिए गिरोह की तरह काम कर रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: दरौली में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश को बताया जनता की पहली पसंद
जनक राम ने कहा कि जनता अब सजग हो चुकी है और महागठबंधन की सच्चाई समझ चुकी है। इसी कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते दो दशकों से जनता के विश्वास के साथ सत्ता में हैं। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार आगे भी जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

राहुल गांधी पर कटाक्ष
राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए मंत्री जनक राम ने कहा कि विदेशी सोच वाले लोग भारत की सभ्यता और संस्कृति को नहीं समझ सकते। बिहार की धरती गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, बिरसा मुंडा और तिलका मांझी जैसी महान विभूतियों की धरती है। इस धरती पर जिसने भी सनातन संस्कृति के साथ मजाक किया, उसे जनता ने सत्ता से उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि अब लोकतंत्र में राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, प्रधानमंत्री का बेटा प्रधानमंत्री नहीं बनेगा, बल्कि गरीबों की सेवा करने वाला गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed