फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Two youths died in a road accident in Begusarai, they were going to immerse ashes

Bihar News: बेगूसराय में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे

Mon, 09 Sep 2024 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 02:07 PM IST
सार

Begusarai News: प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु ने बताया कि मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Two youths died in a road accident in Begusarai, they were going to immerse ashes
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना हीरा टोल जीरो माइल श्री कृष्णा सेतु के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिलों को कुचल दिया। दोनों युवक मुंगेर घाट पर किसी परिजन का अस्थि विसर्जन करने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मधेपुरा के गम्हरिया थानाक्षेत्र के चिकनी खार निवासी लक्ष्मण शर्मा के बेटे पन्नालाल शर्मा और भागवत शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के रूप में की गई है। दोनों युवक की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के समय वे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मुंगेर पुल पर मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर खून से सने शव पड़े थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष और प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
 
वहीं, इस हादसे ने मृतकों के परिवारों में शोक की लहर फैला दी है। परिजन घटना के बाद पूरी तरह से हताश और असहाय नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed