{"_id":"66d84a54e4ba1208dd01b5f2","slug":"bihar-news-tore-womans-clothes-and-paraded-her-on-road-in-jamui-bihar-after-love-affair-exposed-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में तालिबान: पति-पत्नी के कपड़े फाड़े, बाल काट चप्पल की माला पहना घुमाया; जमुई में दंपती पर जुल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में तालिबान: पति-पत्नी के कपड़े फाड़े, बाल काट चप्पल की माला पहना घुमाया; जमुई में दंपती पर जुल्म
Wed, 04 Sep 2024 05:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:24 PM IST
सार
Jamui News: महिला और उसके पति को अर्धनग्न कर गांव में घुमाए जाने के मामले पर झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़िता के आवेदन पर 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई में एक महिला और उसके पति को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, महिला को अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाना महंगा पड़ गया। जहां एक सप्ताह के बाद महिला पति के पास वापस लौट आई। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा पति-पत्नी के खिलाफ तालिबानी फैसला सुनाया गया। जहां ग्रामीणों ने पहले महिला और उसके पति के कपड़े फाड़ दिए। फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर ढोल-नगाड़े के साथ पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान महिला के बाल भी काटे गए।
विज्ञापन
महिला और उसके पति को अर्धनग्न कर गांव में घुमाए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, गांव की कुछ महिलाएं उक्त महिला के बाल काट रही हैं। अन्य महिलाएं उसकी साड़ी उतार रही हैं। मामला झाझा थानाक्षेत्र के ताराकुरा गांव की सोमवार रात की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। सोमवार की देर शाम वह अपने घर पति के पास वापस आ गई। उसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि महिला, उसके पति और प्रेमी को चप्पल की माला पहनाकर अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया जाए। हालांकि इस बात की भनक लगते ही प्रेमी केदार मंडल फरार हो गया। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा सोमवार की रात महिला और उसके पति को अर्धनग्न कर चप्पल की माला पहनाकर ढोल-नगाड़े के साथ पूरे गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि महिला और उसका प्रेमी दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं। फिर भी प्रेम-प्रसंग में दोनों एक-दूसरे के साथ फरार हो गए थे। दोनों सात दिन बाद जब लौटे तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने समाज को गंदा करने का काम किया है। इसलिए यह सजा दी गई है।
वहीं, इस मामले को लेकर झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पीड़िता के आवेदन पर 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।