फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Teenager committed suicide by jumping in front of Barauni-Gwalior Express

Bihar News: बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के सामने कूदकर किशोर ने दी जान, ग्रामीणों ने बताई वजह

Tue, 16 Sep 2025 06:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 16 Sep 2025 06:55 AM IST
सार

Bihar Hindi News: रेल थाना अध्यक्ष विशंभर मांझी ने बताया कि ग्रामीणों के बयान के आधार पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसकी तस्वीरें आसपास के थानों में भेज दी गई हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Teenager committed suicide by jumping in front of Barauni-Gwalior Express
Jodhpur News :संजू बिश्नोई ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा रेलवे जंक्शन के पास सोमवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक लगभग 16 वर्षीय अज्ञात किशोर ने बरौनी-ग्वालियर अप एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

घटना जंक्शन के पश्चिमी गुमटी संख्या 22 बी के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोर गुमटी पर खड़ा था और जैसे ही ट्रेन वहां पहुंची, वह अचानक पटरियों पर कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं; स्कूल संचालक के वृद्ध पिता का शव बलिया-छपरा रेलखंड के किनारे मिला, चार दिन से थे लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक ने पीले रंग की शर्ट और भूरी पैंट पहन रखी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। गेटमैन ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।रेल थाना अध्यक्ष विशंभर मांझी ने बताया कि ग्रामीणों के बयान के आधार पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसकी तस्वीरें आसपास के थानों में भेज दी गई हैं। पहचान होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed