फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jamui News: Tragic road accident in Sikandra, truck crushed bike riders, one dead, two injured

Accident Today: तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला; एक की मौत, दो लोग घायल

Fri, 23 Jan 2026 03:34 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 23 Jan 2026 03:34 PM IST
सार

Jamui News: जमुई जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सिकंदरा-लखीसराय रोड स्थित बस स्टैंड के समीप हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।

विज्ञापन
Jamui News: Tragic road accident in Sikandra, truck crushed bike riders, one dead, two injured
दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस स्टैंड के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
मृतक की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के घौघसा गांव निवासी सत्यम कुमार पिता-यदुवंश सिंह उर्फ मरकरी के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में मोनू कुमार 17 वर्ष, पिता संटू सिंह और रोशन भारती 16 वर्ष, पिता रंजन कुमार शामिल हैं। तीनों युवक किसी काम से सिकंदरा आए थे और एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


ट्रक चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने बस स्टैंड के पास बाइक को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सत्यम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों नाबालिग युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जीत गई। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News : वैशाली पुलिस ने JDU के पूर्व जिला प्रवक्ता को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

फरार ट्रक चालक की तलाश
पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed