{"_id":"6875ebb5a9ec25b1ee03d3c7","slug":"bihar-news-shots-fired-at-shiv-shakti-rudra-mahayagya-two-youths-injured-tension-grips-locals-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में चली गोलियां, दो युवक जख्मी, स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में चली गोलियां, दो युवक जख्मी, स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला
Tue, 15 Jul 2025 11:18 AM IST
प्रिया वर्मा
मुंगेर
मुंगेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:18 AM IST
सार
बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत बाहापर में आयोजित शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ के दौरान कल देर रात हुई गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों का कहना है कि यह विवाद पहले दिन से ही चला आ रहा था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और सोमवार देर रात हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन
शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में चली गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय जिले के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत बाहापर में आयोजित शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ के दौरान सोमवार देर रात गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिनकी पहचान वार्ड संख्या 9 निवासी निरंजन सिंह के पुत्र शिवम कुमार और ललित कुमार सिंह के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
दोनों युवक यज्ञ स्थल पर भंडारे में सेवा दे रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यज्ञ स्थल पर किसी बात को लेकर शिवम और सत्यम की कुछ युवकों से बहस हो गई थी। बहस के कुछ देर बाद ही एक समूह में आए युवकों ने आपसी विवाद के बीच पिस्तौल से करीब चार राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी में शिवम की हथेली और सत्यम के चेहरे पर गोली लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल, बड़हिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घायल युवकों का कहना है कि यह विवाद पहले दिन से ही चला आ रहा था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और सोमवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। शिवम ने बताया कि एक युवक उसे लंबू कहकर चिढ़ा रहा था, जिसका विरोध करने पर उस पर गोली चला दी गई।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात पर नियंत्रण पा लिया गया। घायलों ने बड़हिया थाना में शिकायत दर्ज कराई, हालांकि अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पचमहला ओपी थाना में आवेदन देने की सलाह दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं यज्ञ स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।