{"_id":"679f83af4448839bc2076cc9","slug":"bihar-news-rpf-arrested-two-women-from-lakhisarai-who-were-taking-a-minor-to-sell-in-kanpur-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लखीसराय से अगवा नाबालिग कानपुर में बरामद, RPF ने मानव तस्करी में शामिल दो महिलाओं को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लखीसराय से अगवा नाबालिग कानपुर में बरामद, RPF ने मानव तस्करी में शामिल दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
Sun, 02 Feb 2025 08:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 02 Feb 2025 08:09 PM IST
सार
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कानपुर रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को दो महिला दलालों से मुक्त कराया, जो उसे अजमेर शरीफ में बेचने के लिए ले जा रही थीं। दोनों गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पश्चिम बंगाल की पूनम कुमारी और झारखंड की प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय अब मानव तस्करों के निशाने पर है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कानपुर रेलवे स्टेशन पर एक बेहोश नाबालिग लड़की को दो महिला दलालों के चंगुल से बचाया है। दोनों महिलाएं लड़की को बेचने के लिए अजमेर शरीफ ले जा रही थीं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पश्चिम बंगाल की पूनम कुमारी और झारखंड की प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
टेंपो में पहले में मौजूद दोनों महिला ने कब्जे में लिया
घटना 21 जनवरी की है, जब पीड़िता अपने बहनोई के साथ लखीसराय स्टेशन पहुंची थी। बहनोई ने उसे विद्यापीठ चौक जाने वाले ऑटो में बैठाया था। इसमें पहले से ये दोनों महिलाएं मौजूद थीं। बहनोई के जाते ही इन महिलाओं ने लड़की को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
RPF ने कानपुर स्टेशन पर किया स्पॉट
इसके बाद लखीसराय पुलिस ने रेल पुलिस को भी सतर्क किया था। कानपुर स्टेशन पर RPF को ट्रेन में एक बेहोश लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। तस्वीर से पीड़िता की पहचान होने पर दोनों महिलाओं को RPF गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये महिलाएं एक बड़े मानव तस्करी गिरोह के काम करती हैं। वहीं, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन